फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anganwadi workers protest

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली गर्जना रैली

Sat, 02 Oct 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest
उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया - फोटो : UTTER KASHI
मानदेय बढ़ोत्तरी समेत अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय समेत नौगांव, पुरोला व मोरी में प्रदर्शन किया। उत्तरकाशी में मुख्य मार्गों से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शीघ्र लंबित मांगों के निस्तारण की मांग उठाई। मौके पर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन करने वालों सुमित्रा, सुमन पंवार, बसंती रमोला, वंदना नौटियाल, अनीता, प्रभा, गीता, ऊषा रावत, लखनी, वंदना, रीना, दीपा, कुसुम, रविंद्री, प्रतिमा, विनीता, अमरा देवी आदि शामिल थे। उधर, विकास खंड मुख्यालय नौगांव में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने गर्जना रैली निकालकर यमुनोत्री हाईवे पर प्रदर्शन किया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष अबला चौहान, बामू रावत, मनोरमा नौटियाल, सीमा कृष्णा, राजकुमारी, सरोज, ममता, शशि, शंकुतला, सुमनलता आदि शामिल रहे। वहीं पुरोला में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तहसील में धरना जारी है। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेेतावनी दी। धरने में सीमा सोनी, हेमलता, मंजू, मीना, राजकुमारी, निशा, सुमित्रा, निर्मला, राखी, जमुना देवी, विमला, दीपिका, मनीषा, सरोज, ललिता आदि शामिल रहे। मोरी में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed