फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anganwadi workers' protest continues for the 16th day

Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 16वें दिन भी जारी

Sat, 29 Nov 2025 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 29 Nov 2025 04:26 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' protest continues for the 16th day
पुरोला। काम के अनुपात में वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा सहित चार सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 16वें दिन भी जारी है। उन्होंने जल्द ही मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


तहसील परिसर में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि 16 दिन बीतने के बाद भी सरकार की ओर से कोई आश्वासन तक नहीं मिला है जो उनकी उपेक्षा का स्पष्ट संकेत है। वर्षों से सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। पुरोला शाखा की अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि 16 दिन का आंदोलन सरकार की उपेक्षा का प्रमाण है। सरकार ने काम नहीं तो वेतन नहीं का आदेश तो जारी कर दिया लेकिन हमारी शिकायतों और मांगों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी। इस मौके पर कविता, पुष्पा देवी, विनीता, सरोज, पुलमा, अंजना, ममता, चत्री, ममता, रेखा, राजो, सुरतमा, शैलजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed