फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Allegation of over rating on palanquin and horse operators

पालकी और घोड़ा संचालकों पर ओवर रेटिंग का आरोप, हंगामा

Wed, 20 Oct 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Allegation of over rating on palanquin and horse operators
यमुनोत्री धाम की यात्रा सुचारु होते ही जानकीचट्टी में तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री पालकी और घोड़ा संचालकों पर ओवर रेटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि जानकीचट्टी में पालकी और घोड़ों का जो रेट तय किया जा रहा है। उसे रास्ते में या यमुनोत्री धाम पहुंचते ही बढ़ा दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम खुलते ही यमुनोत्री धाम जाने के लिए जानकीचट्टी में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसका फायदा उठाते हुए पालकी और घोड़ा संचालक यमुनोत्री धाम तक के पांच किमी के पैदल ट्रेक का मनमाना रेट यात्रियों से लेने लगे। इसपर कुछ यात्रियों ने जानकीचट्टी में आपत्ति जताई। मामले की सूचना पर जानकीचट्टी चौकी प्रभारी एसआई गंभीर सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और पालकी व घोड़े के प्रशासन की ओर से तय रेट पर ही यात्रा संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

एसआई तोमर ने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर पालकी और घोड़ा संचालकों को सख्त हिदायत देकर तय रेट पर ही ले जाने को कहा गया है। पुलिस यात्रियों को सही रेट की जानकारी दे रही है। ओवर रेट लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इधर, एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी का कहना है कि यात्रियों से पालकी और घोड़ा संचालकों के मनमाने रेट वसूलने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जो भी मनमाने रेट वसूल कर रहा है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बुधवार से इसकी सख्त निगरानी की जाएगी। यमुनोत्री धाम के लिए जानकीचट्टी से घोड़े की सवारी का रेट 1300 और पालकी का 4000 निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed