{"_id":"57a217b44f1c1bc3762b9959","slug":"all-vehicles-were-stranded-near-the-gangotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री की ओर फंसे सभी वाहन हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री की ओर फंसे सभी वाहन हुए पास
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश थमने पर बुधवार को बीआरओ गंगनानी में गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु करने में सफल हो गया। छह दिनों से गंगोत्री की ओर फंसे कांवड़ यात्रियों के सभी वाहन और यात्री सुरक्षित निकल आए। हालांकि यहां हुर्री गांव के ऊपर तक सक्रिय भूधंसाव के चलते हल्की बारिश होने पर ही फिर से वाहनों के पहिए थमने तय हैं।
विज्ञापन
जून 2013 की आपदा के बाद से गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बना गंगनानी भूस्खलन बीआरओ के लिए बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है। यहां हुर्री गांव के ऊपर तक भूधंसाव सक्रिय है। बरसात होने पर जमीन में पानी रिसने पर भारी मलबा नीचे आकर गंगोत्री हाईवे को अवरुद्ध कर देता है।
विज्ञापन
पिछले तीन वर्षों में इस भूस्खलन का स्थायी उपचार न करने का ही परिणाम रहा कि इस बार अतिवृष्टि के चलते विगत 28 जुलाई की शाम से यहां कुछ घंटों को छोड़ कर अधिकांश समय गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध रहा। 31 जुलाई और दो अगस्त की रात को यहां काम चलाऊ व्यवस्था कर किसी तरह दुपहिया और हल्के वाहन पास कराए जा सके।
विज्ञापन
मंगलवार और बुधवार को मौसम की मेहरबानी हुई और बरसात थमी रही। मंगलवार देर शाम भारी जोखिम के साथ यहां हल्के वाहन पास हो पाए थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बुधवार को बीआरओ ने यहां मलबा साफ कर गंगोत्री की ओर फंसे सभी वाहन इस ओर सुरक्षित निकाल लिए।
अब गंगोत्री की ओर कोई वाहन एवं यात्री नहीं फंसा है। बीते दिनों की बरसात में जिले में 18 आंतरिक सड़कें अवरुद्ध थीं। इनमें से गंगोरी-गजोली, खरादी-नगाणगांव एवं तिलाड़ी शहीद मोटर मार्ग को खुलने में अभी करीब एक माह से ज्यादा लगेगा। शेष मोटर मार्गों पर आजकल में यातायात बहाल कर लिया जाएगा। ब्यूरो