{"_id":"69381f85a6644c0724096a37","slug":"alcohol-was-banned-at-a-wedding-ceremony-in-the-vibrant-village-of-jhala-village-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116534-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वाइब्रेंट विलेज झाला गांव में शादी समारोह पर हुई शराबबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वाइब्रेंट विलेज झाला गांव में शादी समारोह पर हुई शराबबंदी
Tue, 09 Dec 2025 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वाइब्रेंट विलेज झाला गांव के ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर गांव में मांगलिक, सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में शराब बंद करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि गांव में जो भी व्यक्ति शराब परोसेगा उन लोगों पर 21 हजार का अर्थदंड लगाया जाएगा। साथ ही गांव में स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया।
मंगलवार को ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला की अध्यक्षता में महिला मंगल दल सहित सभी ग्रामीणों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी समारोह में शराब के प्रचलन को पूर्ण प्रतिबंध कर दिया गया है। उसके बावजूद जो शराब परोसेगा उस पर 21 हजार का अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके साथ ही उस परिवार का भी बहिष्कार किया जाएगा। ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने बताया कि सामाजिक सुधार के तहत ग्राम सभा ने अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करते हुए इसकी निगरानी की जिम्मेदारी महिला मंगल दल को सौंपी। संवाद