फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Agriculture Minister launched Krishi Sankalp Abhiyan in Naugaon

Uttarkashi News: कृषि मंत्री ने नौगांव में किया कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

Sat, 31 May 2025 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 31 May 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister launched Krishi Sankalp Abhiyan in Naugaon
बोले, योजना के माध्यम से काश्तकारों की आर्थिकी मजबूत करना है लक्ष्य
विज्ञापन

नौगांव/पुरोला। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रवांई घाटी के नौगांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से प्रदेश को कृषि और उद्यान के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में लाकर काश्तकारों की आर्थिकी को मजबूत किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि यह अभियान किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। इसके माध्यम से वैज्ञानिक सीधे खेतों में जाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 मई से 12 जून तक आयोजित किया जा रहा है। साथ ही उत्तराखंड में अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से देहरादून के गुनियाल गांव से की गई। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में प्रतिदिन तीन टीमें काम करेंगी, जो प्रतिदिन लगभग 600 किसानों से सीधा संवाद करेंगी।
विज्ञापन

अभियान कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगा और फसल उत्पादन एवं उत्पादकता में अभूतपूर्व वृद्धि का कारण बनेगा। इसके बाद उन्होंने पुरोला में आयोजित अष्टादश महापुराण में पहुंचकर देव डोलियों का आशीर्वाद लिया। वहीं काश्तकारों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक माल चन्द, अमिता परमार, विजय कुमार, जशोदा राणा, आनंदी राणा, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, मुख्य कृषि अधिकारी सचिन कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकी की देंगे जानकारी

नैनबाग (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश के तीन कृषि वैज्ञानिकों की टीम प्रदेश के 600 किसानों से संपर्क कर कृषि के आधुनिक तकनीकी की जानकारी देंगे।

कृषि मंत्री जोशी व धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू करने से पूर्व स्व़ सरदार सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बांज के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कृषि यंत्रों व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कृषि मंत्री ने डेढ़ लाख रुपये धनराशि के चेक बांटे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, अपर कृषि निदेशक परमाराम, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, नरेश पंवार, सुनील सेमवाल, मुन्ना पंवार, राजेश सजवाण, समीर पंवार, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed