फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   After two decades, Tehsil will get its own building

Uttarkashi News: दो दशक बाद तहसील को मिलेगा अपना भवन

Sat, 13 Jul 2024 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 13 Jul 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
After two decades, Tehsil will get its own building
चिन्यालीसौड़। तहसील को दो दशक बाद जल्द अपना कार्यालय भवन मिल जाएगा। तहसील का कार्यालय भवन नागणीसौड़ में बनकर तैयार हो गया है, जिसके बाद अस्थायी कार्यालय भवन को नवनिर्मित तहसील भवन कार्यालय में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में चिन्यालीसौड़ तहसील का गठन हुआ था, जिसका कार्यालय भवन अपनी स्थापना के बाद से ही जल विद्युत निगम की शक्तिपुरम कॉलोनी में अस्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है। तहसील भवन के निर्माण के लिए वर्ष 2006 में 2 करोड़ 4 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई थी।
विज्ञापन

वहीं, वर्ष 2012 में नागणीसौड़ में 9 नाली व 7 मुट्ठी भूमि चयनित हुई, जिस पर 1.76 करोड़ की लागत से तहसील भवन बनकर तैयार हो गया है। हालांकि अभी आवासीय भवनों का निर्माण शेष है। उप जिलाधिकारी डुंडा एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि नागणीसौड़ में तहसील भवन बनकर तैयार होने के बाद तहसील को नागणीसौड़ में शिफ्ट करने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द नागणीसौड़ से तहसील कार्यालय संचालित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed