फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   After swearing contender turned Mahapanchayat

महापंचायत में कसम खाने बाद पलटे दावेदार

Tue, 27 Dec 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 27 Dec 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
गत रविवार को मोरी महापंचायत में कोर कमेटी की ओर से लिए गए निर्णय पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर कमेटी पर आरोप है कि जनप्रतिनिधि के साथ ही राजनीतिक अनुभव वाले व्यक्ति को प्रत्याशी न बनाकर अयोग्य को प्रत्याशी चयनित किया गया, जबकि पहले हुई बैठकों में तय हुआ था कि जो भी प्रत्याशी का दावेदार होगा अथवा बनाया जाएगा वह पूर्व में जनप्रतिनिधि हो, ग्रेजुएट तथा राजनीतिक अनुभव वाला होना चाहिए।
विज्ञापन


महापंचायत के फैसले से पूर्व जखोल गांव से प्रत्याशी के दावेदार कमलेश के पिता सिताबू लाल, रामलाल व गुलबिया ने आरोप लगाया कि देवी-देवताओं, कोर कमेटी व आयोजक मंडल की सहमति से प्रत्याशी चुना गया वह जनप्रतिनिधि के साथ ही कोई राजनीतिक पहचान व योगदान नहीं रखता।
विज्ञापन


इनका कहना है कि वह कोर कमेटी की ओर से चयनित प्रत्याशी का चुनाव में बहिष्कार करेंगे। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाले लोगों ने भी महापंचायत में देवी-देवताओं की मौजूदगी में चुने गए प्रत्याशी का ही साथ देने की कसम खाई थी। महापंचायत में मौजूद रहे लोगों ने उस वक्त इसका विरोध नहीं किया। अब बहिष्कार की बात औचित्यहीन बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed