{"_id":"611281788ebc3ef3956d06c3","slug":"administration-could-not-make-alternate-arrangements-for-cleaning-in-barkot-utter-kashi-news-drn3870821111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़कोट में प्रशासन नहीं करा पाया सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़कोट में प्रशासन नहीं करा पाया सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव बड़कोट में प्रशासन की उदासीनता स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ रही है। यहां पांच दिन से पालिका कर्मी व पर्यावरण मित्र हड़ताल पर हैं। शहर में चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की बात कह रहा है लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है।
नगर पालिका बड़कोट में पालिका कर्मी व पर्यावरण मित्र पांच दिन से हड़ताल पर हैं। पालिका कर्मी व पर्यावरण मित्र अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। पालिकाकर्मियों व पर्यावरण मित्रों का कहना है कि ईओ बेवजह उनका उत्पीड़न कर रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत भी हड़ताली कर्मियों के समर्थन में हैं। अनुपमा रावत भी ईओ के स्थानांतरण के लिए कई बार शासन को लिख चुकी हैं। वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा का कहना है कि ईओ व पालिका अध्यक्ष के आपसी विवाद का खामियाजा पूरी जनता भुगत रही है। वहीं एसडीएम चतर सिंह चौहान व पालिका की अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर का कहना है कि सफाई के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर के स्थानातंरण की मांग को लेकर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने सभासदों के साथ मिलकर देहरादून में सीएम से वार्ता की थी। पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने बताया कि तब सीएम ने सोमवार तक स्थानांतरण का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक आदेश नहीं आया। इस कारण हड़ताल जारी है।