फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Aditya of Rawai Valley got 315th rank in UPSC

रवांई घाटी के आदित्य को यूपीएससी में 315वीं रैंक

Fri, 08 Oct 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Aditya of Rawai Valley got 315th rank in UPSC
ूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 315वीं रैंक लाने वाले आदित्य सिंह चौहान अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : UTTER KASHI
विकासखंड मोरी के बंगाण क्षेत्र के एक युवक ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर रवांई घाटी का नाम रोशन किया है। किरोली गांव निवासी आदित्य सिंह चौहान ने ऑल इंडिया 315 रैंक हासिल की है। आदित्य ने गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।
विज्ञापन

किरोली गांव निवासी गब्बर सिंह चौहान के बेटे आदित्य सिंह चौहान ने इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा सामान्य श्रेणी में पास की है। आदित्य ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली से की है। इसके बाद उन्होंने 2016 में गोविंद बल्लभ पंत विश्व विद्यालय पंतनगर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। उनकी सफलता पर रवांई घाटी में खुशी का माहौल है। आदित्य के पिता गब्बर सिंह दिल्ली में जर्मनी के दक्षिण एशिया संस्थान हाईडिलबर्ग विश्वविद्यालय में कार्यरत है। आदित्य की बड़ी बहन परास्नातक करने के बाद प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रही है। आदित्य की मां परमेश्वरी देवी गृहणी है। पिता गब्बर सिंह चौहान ने बताया वे कई वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं, लेकिन गांव में उनका आना जाना बराबर रहता है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजी सिंह राणा, राजेन्द्र रावत, रोजी सिंह सौंदाण, देवेंद्र राणा, डा. किशोर राणा ने आदित्य की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। इससे पूर्व वर्ष 2010 में बंगाण क्षेत्र के माकुड़ी गांव की सुमन रावत का आईएएस में चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed