फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Action should be taken on corruption in district panchayat

जिला पंचायत में हुए भ्रष्टाचार पर हो कार्रवाई

Mon, 15 Feb 2021 07:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken on corruption in district panchayat
उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में धरना देते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : UTTER KASHI
जिला पंचायत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप और दो बार हुई जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब सवाल उठने लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर आरोप लगाने वाले जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार, पवन पंवार, आनंद सिंह राणा, दलबीर चंद, अरुण रावत, मीनू रावत कुंवर, अनीता रावत ने कहा कि जिला पंचायत में कुछ लोगों की मिलीभगत से करोड़ों के कार्य धरातल पर कराए बगैर बजट का गबन किया गया। इस संबंध में बाकायदा शपथ पत्र के साथ आरोप लगाए जाने पर डीएम के स्तर से दो बार जांच हो चुकी है, जिसमें आरोपों की पुष्टि भी हुई है। इसके बावजूद अभी तक न तो जांच रिपोर्ट का खुलासा किया गया और न ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्ष अग्निहोत्री, सचेंद्र, मनमोहन, राजेश सिंह, बिजला देवी, भुवनेश्वरी, बसंती देवी, शांति देवी, चंद्रभागा, संगीता सहित कई शामिल थे। वहीं डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि शासन के निर्देश पर जिला पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराकर रिपोर्ट करीब एक माह पहले शासन को भेजी जा चुकी है। सरकार ने मामले में गढ़वाल कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। मामले में शासन स्तर से ही कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed