फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Accused arrested for kidnapping minor

नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Nov 2021 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for kidnapping minor
बड़कोट तहसील के एक गांव से नाबालिग लड़की को पुरोला पुलिस ने देहरादून से सकुशल बरामद किया है। वहीं अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को एक व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण के संबंध में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच महिला उप निरीक्षक शशि राणा को सौंपी। एसआई के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार शाम को बैरागीवाला तिराहा देहरादून से आरोपी अरविंद सिंह राणा (40) निवासी ग्राम भाटिया थाना बड़कोट को नाबालिग के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed