फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ABVP vocal on not announcing date of student union elections

छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर एबीवीपी मुखर

Wed, 16 Nov 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
ABVP vocal on not announcing date of student union elections
उत्तरकाशी में महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते एबीवीपी से जुड़े छात्र । - फोटो : UTTER KASHI
राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित नहीं किए जाने पर एबीवीपी ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूूंका। कार्यकर्ताओं ने जल्द ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। वहीं एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में छात्रसंघ चुुनाव कार्यक्रम तय होने के बाद अब राजकीय महाविद्यालयों के छात्रों की यह मांग और तेज हो गई है। रामचंद्र उनियाल पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित किए जाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विभाग संयोजक हरेंद्र राणा व जिला संयोजक सुभाष राणा ने कहा कि कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जिससे छात्रों को लोकतंत्र को जानने के साथ ही अपना प्रतिनिधित्व चुनने का मौका मिलता है। राज्य का उच्च शिक्षा विभाग छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर छात्रों को इस अधिकार से वंचित कर रहा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप महाविद्यालय के मुख्य गेट पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में जगदीप चौहान, गजराज गुर्साइं, राहुल नौटियाल, मुकेश चौहान, अर्जुन, आशुतोष, विपुल, सक्षम उनियाल, सचिन, रोहित, दुर्गा नौटियाल, अरुण, नितेश, राहुल, सौरभ, अनूप व अर्जुन राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed