फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ABVP supported the Citizenship Amendment Act

अभाविप ने किया नागरिकता संशोधन एक्ट का समर्थन

Wed, 18 Dec 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
ABVP supported the Citizenship Amendment Act
नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पोस्टर विमोचन करने के साथ ही रैली निकालकर समाज में शांति एवं एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को छात्र नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम देश की अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने के लिहाज से एतिहासिक है। इसका समर्थन करते हुए उन्होंने देश के युवाओं से अफवाहों का शिकार नहीं होने की अपील की। इस मौके पर अभाविप के जिला संगठन मंत्री चैन सिंह रावत, गौतम रावत, हिमांशु रावत, गणेश राणा, दीपक रावत, अक्षय रावत, राधे बिजल्वाण, अनुज बिष्ट, शिवम उप्पल, सुभाष राणा, गिरवीर पंवार, हिमांशु परमार आदि मौजूद रहे। उधर चंबा में परिषद के सदस्यों ने यहां बादशाहीथौल में कानून का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कानून में समर्थन में देशवासियों को खुलकर सामने आना चाहिए। समर्थन करने वालों में पूर्व छात्र संघ महासिचव व नगर मंत्री सचिन सजवाण, पूर्व अध्यक्ष अंकित सजवाण, अमन सजवाण, शुभम बिष्ट, विपिन पुंडीर, अनिल, गायत्री और वंदना कोठारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed