{"_id":"57a0b99c4f1c1be84f2b897a","slug":"abvp-only-bjp-warns-students-against-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप छात्रों के उत्पीड़न के विरोध में भाजपाइयों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप छात्रों के उत्पीड़न के विरोध में भाजपाइयों ने दी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 02 Aug 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Strike
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) से जुड़े छात्रों के उत्पीड़न के विरोध में भाजपाईयों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ता एवं भाजपाई मंगलवार को बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे थे। आरोप है कि सत्ताधारी नेताओं की शह पर पुलिस छात्रों के विरुद्ध उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है। बिना किसी अपराध एवं थाने में एफआईआर दर्ज हुए बगैर ही पुलिस रात में छात्रों के घर जाकर परिजनों का धमका रही है।
विज्ञापन
अभाविप कार्यालय में भी पुलिस बेवजह दखलंदाजी कर रही है। भाजपा नेताओं का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव का प्रभावित करने की नीयत से छात्रों को परेशान किया जा रहा है। इस मामले को लेकर डीएम से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत, चार धाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, लोकेंद्र बिष्ट, किशोर भट्ट, ललिता सेमवाल, सुभाष राणा सुधा गुप्ता, सुमनी राणा, सुरेंद्र चौहान, जयवीर चौहान आदि ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों का उत्पीड़न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम दीपेंद्र चौधरी ने न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और एसडीएम भटवाड़ी को जांच के आदेश दिए। एसओ अजय सिंह ने छात्रों के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि पुलिस ने किसी के घर दबिश नहीं दी है। इस मौके पर विरेंद्र अवस्थी, कैलाश नेगी, अंकित राणा, विनोद विघाणा, अनुज मिश्रा, सोनू नेगी आदि अनेक छात्र नेता मौजूद रहे।