{"_id":"61bde96beb0035345f30cd07","slug":"abvp-activists-continue-to-protest-in-pg-college-utter-kashi-news-drn399101766","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाए जाने सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलित अभाविप का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। अभाविप कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाए जाने सहित विधि संकाय व एमए संगीत शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए अभाविप कार्यकर्ता बुधवार से कालेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश सिंह राणा ने कहा कि एनएलबी के लिए छात्र-छात्राओं को टिहरी, पौड़ी या देहरादून जाना पड़ता है। आर्थिक तंगी के चलते कई छात्र-छात्राएं रुचि होने के बावजूद लॉ नहीं कर पाते हैं। राणा ने कहा कि इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री से कई बार गुहार भी लगाई गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मांगों के समर्थन में अभाविप कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को धरना देने वालों में हरेंद्र सिंह, दीपक सिंह रावत, अनुजपाल सिंह, सुभाष राणा, अनूप पंवार, नितिन पयाल, अक्षय रावत, कुलदीप गुसाईं, हेंमेंद्र गुसाई, आशुतोष गुसाई, हिमांशु, हरदेव रावत आदि शामिल थे।