फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Aadhar card is not being made in Uttarkashi for a month

उत्तरकाशी में एक माह से नहीं बन रहे आधार कार्ड

Wed, 29 Sep 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card is not being made in Uttarkashi for a month
जनपद के एक माह से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को आधार कार्ड में कोई सुधार कराना है, तो वह भी नहीं हो पा रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि संबंधित एजेंसी से कारण पूछे जाने पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में पुुुरोला, मोरी, जोशियाड़ा, चिन्यालीसौड़, डुंडा व जनपद मुख्यालय में आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य किया जाता है, लेकिन जनपद के निवासियों को यहां से बैरंग लौटना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन सेंटरों पर वह हर रोज पहुंच रहे हैं। लेकिन हर बार तकनीकी समस्या की बात कह कर आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। जबकि स्कूलों में प्रवेश सहित सभी सरकारी कार्यों में आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। बावजूद इसके एक माह से तकनीकी समस्या को ठीक नहीं किया जा रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि आधार कार्ड न बनने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है, लेकिन संबंधित एजेंसी आधार कार्ड न बनने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। एडीएम तीर्थपाल सिंह का कहना है कि आधार कार्ड न बनाए जाने के कारणों की जानकारी के लिए संबंधित एजेंसी पूछा जा रहा है, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। एजेंसी सहयोग नहीं कर रही है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed