{"_id":"57f533b84f1c1bb02726f7c0","slug":"a-wounded-bear-attacks-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले से एक घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले से एक घायल, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
भालू ने सिमलसारी गांव के एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सिमलसारी गांव के सुंदर लाल (36) पुत्र कुंदन लाल गांव के पास घास काटने गया था। इसी बीच झाड़ियों में घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
वहीं पास में गोशाला में काम कर रहे सुंदर लाल के पिता ने शोर सुना तो वे घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक भालू भाग गया था। उन्होंने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे देहरादून रेफर किया गया है। प्रधान जयशीला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजेंद्र लाल ने घायल को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन