फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A team of 15 bikers left for Gangotri

15 बाइकर्स का दल गंगोत्री के लिए रवाना

Mon, 27 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
A team of 15 bikers left for Gangotri
शीतकालीन एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वेयर ईगल्स डेयर ग्रुप की ओर से सोमवार को स्नो स्टॉर्म बाइकिंग अभियान की शुरूआत की गई। इसके तहत विभिन्न राज्यों के 15 बाइकर्स का दल उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक की यात्रा के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

सोमवार सुबह विश्वनाथ मंदिर चौक से अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने हरी झंडी दिखाकर दल को अभियान के लिए रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बर्फबारी के बाद गंगोत्री क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव व मौसम के डर से अधिकांश पर्यटक इसका लुत्फ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में बाइकिंग दल के अभियान से लोगों को बर्फ से लकदक गंगोत्री घाटी के सौंदर्य को देखने का अवसर मिलेगा। साथ ही उनके बीच सुरक्षित यात्रा का संदेश भी जाएगा। दल के लीडर तिलक सोनी ने कहा कि तीन दिवसीय अभियान के दौरान दल के सदस्य गंगोत्री घाटी के नैसर्गिक सौंदर्य को फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी आदि माध्यमों से कैद करेंगे। इस मौके पर दल के सदस्य मुकेश अग्रवाल, अर्जुन, कुमार रमन, अरविंद, रोशन, दर्शन पांचाल, मोहन आदि के साथ ही विश्वनाथ मंदिर के पुजारी अजय पुरी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, मनमोहन थलवाल, मान सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed