{"_id":"69f4ab7f5839c013250803da","slug":"a-smart-toilet-in-kharadi-on-the-yamunotri-highway-remains-locked-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119615-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर खरादी में स्मार्ट शौचालय पर लटका है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर खरादी में स्मार्ट शौचालय पर लटका है ताला
Fri, 01 May 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 01 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
- प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि बिजली से जुड़ी समस्या के कारण नहीं शुरू हुआ शौचालय
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर स्थित खरादी कस्बे में जिला पंचायत की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनाया गया स्मार्ट शौचालय अब तक शुरू नहीं हो पाया है। चारधाम यात्रा शुरू हुए करीब डेढ़ सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन शौचालय में ताला लटका हुआ है। शौचालय शुरू न होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैले खरादी कस्बे में पहले से ही शौचालय सुविधाओं का अभाव रहा है। ऐसे में अस्पताल के पास बनाए गए इस आधुनिक शौचालय से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन इसके संचालन में देरी से हालात जस के तस बने हुए हैं। ऐसे में लोग खुले में शौच कर रहे है जिससे आए दिन विवाद और असहज स्थितियां भी पैदा हो रही हैं। स्थानीय व्यापारी और व्यापार मंडल अध्यक्ष रामराज सिंह ने बताया कि शौचालय की कमी से न केवल स्थानीय लोग बल्कि यात्रा पर आए श्रद्धालु भी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस शौचालय को तुरंत चालू किया जाए और कस्बे में अन्य स्थानों पर भी अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण किया जाए। वहीं, जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि बिजली कनेक्शन से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण शौचालय शुरू होने में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर स्मार्ट शौचालय को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस तरह की बुनियादी सुविधाओं का समय पर संचालन बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।