{"_id":"6afae902333e7ee51608fd08","slug":"a-shop-caught-fire-late-at-night-in-sulidhang-market-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123356-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सुलीढांग बाजार में देर रात दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सुलीढांग बाजार में देर रात दुकान में लगी आग
Mon, 16 Nov 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सामान और सब्जियां जलकर राख
चिन्यालीसौड़। धरासू कोतवाली क्षेत्र के सुलीढांग बाजार में सोमवार तड़के एक दुकान में आग लगने से अंदर रखा सामान और सब्जियां जलकर राख हो गई।
सोमवार रात करीब 1:30 बजे सुलीढांग बाजार में हनुमान चौकी के पास स्थित दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और चिन्यालीसौड़ से पहुंची फायर सर्विस की टीम की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान और सब्जियां जल चुकी थी।
मकान मालिक चतर सिंह पुत्र रामा सिंह निवासी हनुमान चौक सुलीढांग ने पुलिस को बताया कि दुकान मोरियाणा निवासी अमित ने किराये पर ले रखी है। रविवार को सुलीढांग बाजार बंद होने के कारण दुकानदार अमित अपने गांव चला गया था। रात में दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया तो उन्होंने पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। थानाध्यक्ष धरासू दर्शन काला ने बताया कि दुकान में लगी आग पर पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से काबू पा लिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल गया है।