{"_id":"699ef5f8a6d5ac9e890030d1","slug":"a-seminar-on-ai-was-held-at-polytechnic-pipli-dhanari-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118296-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पॉलिटेक्निक पिपली धनारी में हुई एआई विषय पर गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पॉलिटेक्निक पिपली धनारी में हुई एआई विषय पर गोष्ठी
Wed, 25 Feb 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पिपली धनारी में स्किल वीक कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नवाचार, स्टार्टअप, रोबोटिक्स, एआई एवं मशीन लर्निंग विषयों पर कार्यशाला और मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य समारिका शाह खाती ने किया। कार्यक्रम के संदर्भ व्यक्ति डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल ने छात्राओं को बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीनों को सीखने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि टिंकरकैड सर्किट और ब्रेडबोर्ड के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स सीखने की शुरुआत करना सरल एवं प्रभावी है। इस मौके पर गिरीश कनस्वाल, व्याख्याता नीरज पैंयूली, बृजेश चौहान, मनीष कुमार, विमल किशोर, अतोल रावत, रतनमणि भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद