{"_id":"67cf251aa496cbe4270126d4","slug":"a-german-citizen-was-cheated-of-rs-30-lakh-in-the-name-of-money-laundering-uttarkashi-news-c-5-1-drn1020-638258-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जर्मन नागरिक से मनी लांड्रिंग के नाम पर 30 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जर्मन नागरिक से मनी लांड्रिंग के नाम पर 30 लाख की ठगी
Mon, 10 Mar 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जर्मनी के नागरिक के साथ मनी लांड्रिंग के नाम पर करीब 30 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
नगर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि जनपद के एक आश्रम में रहने वाले जर्मनी के नागरिक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने संपर्क किया और कहा कि किसी कंपनी के माध्यम से केंद्र सरकार के साथ उनकी ओर से धनराशि में हेरफेर किया गया है। इसके बाद केंद्र सरकार का फर्जी दस्तावेज भेजकर उनसे एक एकाउंट नंबर पर पैसे मंगवाए। इसके बाद विदेशी नागरिक ने बैंक में जाकर उस एकाउंट नंबर पर दो बार में 30 लाख की धनराशि भेज दी। उसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। तब उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर दी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।