फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A 1.5-kilometer traffic jam caused by queues for gas cylinders.

Uttarkashi News: सिलिंडर के लिए लाइन लगने से लगा डेढ़ किमी का जाम

Sun, 29 Mar 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 29 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
A 1.5-kilometer traffic jam caused by queues for gas cylinders.
नगर पंचायत नौगांव में उपभोक्ता चार दिन से कर रहे थे सिलिंडर का इंतजार
विज्ञापन

दस किमी पहले ही उपभोक्ताओं ने बर्नीगाड में ही रोक दिया था सिलिंडर का ट्रक
नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत में चार दिन से रसोई गैस सिलिंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को रविवार को सिलिंडर का वाहन पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद वहां पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। इससे यमुनोत्री हाईवे पर डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया जिससे खुलवाने के लिए पुलिस को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
यातायात को सुचारू करने के लिए वन-वे व्यवस्था कर स्थिति का सामान्य किया गया। रसोई गैस सिलिंडर भरवाने के लिए उपभोक्ता सुबह नौ बजे लाइन पर लग गए थे जबकि सिलिंडर से भरा ट्रक सूचना के चार घंटे बाद पहुंचा। जानकारी के अनुसार सिलिंडर से भरे ट्रक को दस किमी पीछे बर्निगाड कस्बे में वहां के उपभोक्ताओं ने रोक लिया था।
विज्ञापन

इससे वाहन देरी से पहुंचा। वहां से सिलिंडर से भरे ट्रक को निकालने के लिए एजेंसी संचालक को पुलिस की मदद लेनी पड़ी लेकिन इस बीच नौगांव में यमुनोत्री हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वन-वे व्यवस्था लागू कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसी के प्रबंधक केएस पंवार ने बताया कि सिलिंडर से भरे ट्रक को लोगों ने दस किमी पीछे बर्निगाड में रोका था। इससे ट्रक को नौगांव पहुंचने में समय लग गया। उपभोक्ताओं के लिए अलग गाड़ी मंगाई जाएगी। साथ ही जिन्हें आज गैस नहीं मिल पाई उनके लिए भी व्यवस्था की जाएगी।



जोशियाड़ा में तीसरे दिन भी सिलिंडर नहीं पहुंचने पर लोगों ने किया लगाया जाम

पुलिस ने कड़ी मशक्कत से तीन घंटे बाद खुलवाया जाम
फोटो

उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र के जोशियाड़ा क्षेत्र में तीसरे दिन भी रसोई गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचने के कारण लोगों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर फूट पड़ा। सुबह चार बजे से ही लाइन में खड़े लोगों को जब सूचना मिली कि तीसरे दिन भी वाहन नहीं आएगा तो उन्होंने खाली रसोई गैस सिलिंडर सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
जनपद मुख्यालय में रसोई गैस की आपूर्ति की समस्या लगातार बढ़ रही है। जोशियाड़ा व आसपास के लोग तीन दिन से सुबह अपने खाली रसोई गैस सिलिंडर लाकर लाइन लगा रहे हैं लेकिन वहां पर सिलिंडर का वाहन नहीं आने के कारण तीसरे दिन भी लोगों को सड़क पर जाम लगाना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने रसोई गैस सिलिंडर एक दूसरे से बांधकर बीच सड़क में खड़े कर दिए। साथ ही कहा कि जब तक सिलिंडर का ट्रक नहीं आता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। इससे वहां से जा रहे वाहनों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। उसके बाद लोगों ने जाम खोला।

दूसरी ओर रामलीला मैदान में सुबह तीन बजे से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई थी। वहां पर दोपहर में वाहन पहुंचा लेकिन उससे भी सबको पूरी आपूर्ति नहीं हो पाई। ऐसे में कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। इस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि जनपद में मांग के अनुरूप रसोई गैस नहीं आ रही है। साथ ही व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed