{"_id":"17-79946","slug":"Uttar-Kashi-79946-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी टिकोची में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी टिकोची में जड़ा ताला
Uttar Kashi
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला (उत्तरकाशी)। व्यवस्था के नाम पर विज्ञान विषय के दो शिक्षकों को अन्यत्र भेजे जाने से गुस्साए अभिभावकों ने सोमवार से राइंका टिकोची में तालाबंदी कर दी। उन्होंने शिक्षकों की वापसी तक तालाबंदी जारी रखने का ऐलान किया है। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिचली भेजे गए शिक्षक को जीआईसी टिकोची जाने के आदेश दे दिए हैं, लेकिन अभिभावकों को इसकी जानकारी नहीं होने पर वे अभी भी मांग पर अड़े हैं। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और खंड शिक्षा अधिकारी को अभिभावकों से वार्ता के लिए भेजा गया है।
राइंका टिकोची से तीन माह पूर्व विज्ञान विषय के दो शिक्षकों को व्यवस्था पर राइंका दिचली चिन्यालीसौड़ और राइंका दोणी मोरी भेजा गया था। अभिभावक संघ के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि शिक्षकों की कमी से विद्यालय में पढ़ने वाले 330 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। व्यवस्था पर अन्यत्र भेजे गए शिक्षकों को बुलाने की मांग पर अभिभावकों ने सोमवार से राइंका टिकोची में तालाबंदी कर दी है। ज्ञानदास, यशपाल, सुखदेव, शूरवीर सिंह आदि अभिभावकों ने शिक्षकों के आने तक तालाबंदी जारी रखने का ऐलान किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी लीलाधर व्यास ने स्वीकारा कि नए खुले दोणी और दिचली के विद्यालयों को संचालित करने के लिए शासन के निर्देश पर टिकोची से दो शिक्षकों को व्यवस्था पर वहां भेजा गया। अभिभावकों के विरोध को देखते हुए उन्होंने दिचली भेजे गए शिक्षक को टिकोची जाने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और खंड शिक्षा अधिकारी को अभिभावकों से वार्ता के लिए मौके पर भेजा गया है।