फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लंबित मांगों के निस्तारण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

काली कमली धर्मशाला में एकत्र हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका तथा मिनी कार्यकत्रियों ने मुख्य बाजार से होते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की निरंतर अनदेखी कर रही है। उन्होंने राज्य कर्मचारी घोषित करने, 60 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं को पेंशन, मृतक आश्रित को वरीयता, महिला कल्याण कोष की स्थापना, मिनी आंगनबाड़ी को समान कार्य का समान मानदेय, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश, सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति, आयु सीमा का बंधन समाप्त करने आदि की मांग की। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल, सुमित्रा सौंदाल, विमलदेई रमोला, बसंती रावत, शीला भंडारी, कमला देवी, विनीता, दीपा रावत, संगीता देवी, पुष्पा सेमवाल आदि शामिल थीं।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
गोपेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सोमवार को तीन सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में संघ की जिलाध्यक्ष उर्मिला डिमरी ने कहा कि केंद्रों पर सहायक कार्यकत्रियों की ओर से समान कार्य किया जाता है, लेकिन सहायक कार्यकत्रियों को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। इससे सहायक कार्यकत्रियों को आजीविका के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकत्रियों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी का दर्जा देने, समान कार्य के लिए समान वेतन और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग की। कहा यदि शासन और प्रशासन ने शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो कार्यकत्री उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री विमला गैरोला, सुनीता ढौंडियाल, आशा बुटोला, भागा देवी, बसंती देवी, पीतांबरी देवी, पूनम देवी, रीता और सुमन खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें ने दिया धरना
रुद्रप्रयाग। राजकीय कर्मचारी घोषित करने समेत सात सूत्रीय मांगाें को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें और सहायिकाआें ने जिला कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। उन्हाेंने कहा कि लंबे समय से संघर्षरत रहने के बावजूद सरकार द्वारा उनकी न्यायोचित मांगाें पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें ने जिला कार्यालय में धरना दिया। इस मौके सुमति थपलियाल, शशि नेगी, सुनिता बर्त्वाल व सुमित्रा देवी सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित थीं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गरजीं, धरना दिया
पौड़ी। महिला कल्याण कोष का शासनादेश शीघ्र लागू करने तथा सुपरवाइजर के पदों पर शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पदोेन्नति करने समेत कई मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री-मिनी कर्मचारियों ने पौड़ी मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
धरनास्थल पर आयोजित सभा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष सरोजनी बडोनी, महामंत्री मीनाक्षी रावत ने शासन पर उनकी मांगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।

इस मौके पर उन्होंने पर 300 की जनसंख्या पर स्थापित मिनी केंद्रों को उच्चीकृत करने, मिनी वर्कर को समान कार्य हेतु समान वेतन देने, उनके लिए गर्मी और सर्दी का अवकाश देने की मांग की। धरना देने वालों में उमा, मीना नेगी, अमीता, संगीता, विश्वेश्वरी, उर्मिला, लक्ष्मी, रेखा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed