फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हाई वोल्टेज से कई विद्युत उपकरण फुंके

हाई वोल्टेज से कई विद्युत उपकरण फुंके

Tue, 01 Jul 2014 05:32 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Tue, 01 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़कोट। विद्युत लोड बढ़ने से वार्ड नंबर छह का ट्रांसफार्मर जल गया। इस दौरान एलटी लाइन हाईटेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे एलटी लाइन पर हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से एसडीएम आवास की बिजली लाइन के साथ ही चार दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के टीवी, फ्रीज, मोबाइल सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह नगर क्षेत्र के वार्ड छह में बिजली आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया था, जिससे ट्रांसफार्मर जलने लगा। इसी दौरान अचानक वार्ड की एलटी लाइन ट्रांसफार्मर के पास से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे वार्ड की एलटी लाइन पर हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से एसडीएम देवमूर्ति यादव के आवास की बिजली लाइन, ध्रुव पाल रावत, शिवराज रावत का टीवी, डा. मायामित सैनी के लैपटॉप की बैटरी, बिजली लाइन, गीता देवी का टीवी, प्रमोद चौहान का फ्रीज सहित वार्ड के चार दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दी। निगम ने क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कर ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई शुरू की। करीब छह घंटे बाद वार्ड की विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर जलते वक्त एलटी लाइन हाईटेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे लाइन पर हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से उपभोक्ताआें के विद्युत उपकरण फुंक गए। सूचना पर वार्ड की बिजली आपूर्ति बंद कर कुछ घंटों में ही दूसरा ट्रांसफार्मर बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीराज, सहायक अभियंता, ऊर्जा निगम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed