फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   लापता पर्वतारोहियों का नहीं लगा सुराग

लापता पर्वतारोहियों का नहीं लगा सुराग

Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। केदारडोम हिम शिखर के करीब पहुंचकर हादसे का शिकार हुए पंजाब रेजीमेंट के तीन पर्वतारोहियों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इंडो-यूके आर्मी एक्सपिडीशन दल अपना अभियान स्थगित कर दिया। गढ़वाल स्काउट की माउंटेन डिवीजन के खोज एवं बचाव दल तथा आवश्यक रसद कैंप-2 में छोड़कर सेना के हेलीकाप्टर वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को केदारडोम हिम शिखर पर आरोहण के लिए रूट सेट करते हुए आगे बढ़े पंजाब रेजीमेंट के सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह एवं सिपाही यश कुमार तथा हाई एल्टीट्यूट गाइड विकास हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हो गए थे। सेना ने अगले दिन से ही यहां युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया था। सुदर्शन पीक के निकट एक अनाम चोटी पर आरोहण के लिए रक्त वन बेस कैंप में डेरा डाले इंडो-यूके आर्मी अभियान दल के तीन पर्वतारोहियों को खोज एवं बचाव अभियान में लगाकर शेष को वापस बुला लिया है। रेजीमेंट के कैप्टन स्वप्निल गंगोत्री से खोज एवं बचाव अभियान का समन्वय कर रहे हैं। लापता पर्वतारोहियों के जीवित बचे होने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed