{"_id":"57a4ca3d4f1c1ba8672b94de","slug":"85-students-responsibili-in-one-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 छात्रों की जिम्मेदारी एक शिक्षिका पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 छात्रों की जिम्मेदारी एक शिक्षिका पर
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी (चिन्यालीसौड़)
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल रौंतल में 85 छात्र-छात्राओं की शिक्षा दीक्षा का जिम्मा एक शिक्षिका के भरोसे है। अभिभावकों ने एक हफ्ते के भीतर विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती नहीं होने पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी के लिए प्रेषित ज्ञापन में अभिभावकों ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल रौंतल में लंबे समय से शिक्षकों का टोटा पड़ा है। नए शिक्षा सत्र शुरू होने पर अभिभावकों ने अपने बच्चों की टीसी निकालकर राइंका रौंतल में दाखिला दिलाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर जूनियर हाईस्कूल में ही एडमीशन कराया।
विज्ञापन
अब स्थिति यह है कि विद्यालय में 85 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और इनकी जिम्मेदारी एक शिक्षिका पर है। इसी शिक्षिका को सरकारी डाक, बैठक एवं मध्याह्न भोजन आदि की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ रही है। जिससे विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के भीतर शिक्षक नियुक्त नहीं किए गए, तो वे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर तालाबंदी कर देंगे। ज्ञापन पर पीटीए अध्यक्ष उदय शास्त्री, प्रधान दशरथी देवी, अनीता पैन्यूली, क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाशंकर मिश्रा, नत्थीराम मिश्रा आदि के हस्ताक्षर थे।