फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   62 villages hope for relief from power crisis

Uttarkashi News: 62 गांवों को बिजली संकट से राहत की उम्मीद

Fri, 08 May 2026 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 08 May 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
62 villages hope for relief from power crisis
लोकपाल ने यूपीसीएल को छह माह में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

पुरोला। मोरी तहसील की अडोर, बड़ासु, सिगतुर और पंचगाई पट्टियों के करीब 62 गांवों में वर्षों से बनी लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। विद्युत ओम्बुड्समैन (लोकपाल) उत्तराखंड ने यूपीसीएल को गैंचवाण गांव में डेढ़ दशक पहले बने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लंबित विवाद का जल्द निस्तारण कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जखोल निवासी गंगा सिंह रावत की अपील पर सुनवाई करते हुए लोकपाल ने कहा कि करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बना विद्युत उपकेंद्र भूमि विवाद के कारण शुरू नहीं हो सका, जिससे क्षेत्र के गांव लंबे समय से लो-वोल्टेज, बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति की समस्या झेल रहे हैं। आदेश में यूपीसीएल शिकायत निवारण फोरम को भूमि विवाद के समाधान में तेजी लाने तथा आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक स्थान पर नया उपकेंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लोकपाल ने विभाग को न्यायालय में लंबित मामले का गंभीरता से निस्तारण कर छह माह के भीतर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और 180 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं, लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों ने इस आदेश का स्वागत करते हुए जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed