फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   55 students of Ohed village, junior high school are dependent on a teacher

एक शिक्षिका के भरोसे हैं ओढ़ गांव जूनियर हाईस्कूल के 55 विद्यार्थी

Mon, 05 Aug 2019 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
55 students of Ohed village, junior high school are dependent on a teacher
ओढ़ गांव के जूनियर हाईस्कूल में 55 छात्र-छात्राओं की शिक्षा महज एक शिक्षिका के भरोसे है। शिक्षण के साथ ही प्रशासनिक कार्यों की दोहरी जिम्मेदारी के चलते विद्यालय में पठन पाठन चौपट होने से ग्रामीणों को अपने पाल्यों के भविष्य की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने शिक्षकों की तैनाती नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ओढ़ गांव की प्रधान रोशनी देवी ने बताया कि गांव के जूनियर हाईस्कूल में 55 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पूर्व में यहां दो शिक्षक तैनात थे, लेकिन चार माह पूर्व एक शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद से इन बच्चों की पढ़ाई लिखाई का जिम्मा इकलौती शिक्षिका पर है। इसके साथ ही उन्हें प्रशासनिक कार्य भी संभालने होते हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में भी यहां शिक्षकों की तैनाती की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अपने बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने से चिंतित ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में ग्राम प्रधान के साथ ही कमला देवी, सुनीता देवी, सुमनलता, घनश्याम, सुशील, सुमन दास, बचन दास आदि ग्रामीण शामिल हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना से पूछने पर उन्होंने बताया कि इस विद्यालय का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने समायोजन की प्रक्रिया पूरी होते ही विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed