{"_id":"5829ebbf4f1c1bd53b8fdf9b","slug":"40-passengers-of-the-bus-brakes-failed-saves","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का हुआ ब्रेक फेल 40 यात्रियों की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस का हुआ ब्रेक फेल 40 यात्रियों की जान बची
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा टला
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरी से पुरोला आ रही टिहरी जीएमओ की बस के ब्रेक फेल होने के कारण 40 सवारियों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन बस ड्राइवर की सूझबूझ के चलते सभी सवारियों की जान बाल-बाल बच गई। सोमवार को मोरी से पुरोला आ रही टीजीएमओ की बस संख्या यूए-07-0503 जैसे ही पुरोला बाजार के पास मोरी बैंड पर पहुंची तो अचानक बस के ब्रेक फेल हो गया।
विज्ञापन
बस ड्राइवर काफी देर तक ब्रेक लगाने की कोशिश करता रहा, लेकिन बस रुकी नहीं। ऐसे में बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ दूरी तक गाड़ी को पास करते हुए नगर के बीच बने पुल से गाड़ी को कमल नदी स्थित मैदान की ओर मोड़ दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
इस दौरान गनीमत यह रही कि नगर में उस समय जाम नहीं रहा। जबकि आम दिनाें में इस जगह पर काफी भीड़ भाड़ का माहौल रहता है। मैदान में पार्किंग में खड़े कुछ वाहनों को हल्की क्षति जरूर पहुंची। बस में सवार एक व्यक्ति को पीठ दर्द की शिकायत पर सीएचसी पुरोला में भर्ती किया गया। बाकी सभी सवारी सकुशल हैं।
विज्ञापन