फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   18 shops hanging from land dispute of Jal Vidyut Nigam and Palik

जल विद्युत निगम व पालिक के भूमि विवाद से लटकी 18 दुकानें

Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
18 shops hanging from land dispute of Jal Vidyut Nigam and Palik
नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) की ज्ञानसू में निर्माणाधीन 18 दुकानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जल विद्युत निगम ने बिना अनुमति उसकी जमीन पर निर्माण का आरोप लगाते हुए पालिका को तीन नोटिस जारी किए, जिसके बाद पालिका प्रशासन यहां जिला प्रशासन से अनुमति पर निर्माण की बात कह रहा है। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने एसडीएम को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

बीते 24 जून मेें नगर पालिका ने ज्ञानसू वार्ड नंबर सात में सिंचाई विभाग कार्यालय के पास 18 दुकानों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। पालिका की योजना यहां दुकानों का निर्माण कर शहर में गंगोत्री हाईवे पर मोटर मैकेनिक, वेल्डिंग व कबाड़ की दुकान चलाने वालों को दुकानें आवंटित करने की थी, लेकिन यहां निर्माण कार्य शुरू हुआ ही था कि चार दिन बाद 28 जून को ही जल विद्युत निगम ने पालिका प्रशासन को उसकी जमीन पर बिना अनुमति निर्माण करने पर नोटिस जारी किया। बाद में 30 जून और 2 जुलाई को दो और नोटिस जारी किए गए। जिसके बाद से यहां पालिका का दुकान निर्माण विवादों में आ गया है।
विज्ञापन

जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) के ईई अमन बिष्ट का कहना है कि निगम की जमीन पर पालिका के निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही नोटिस जारी किए गए, जिसका पालिका ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। कहा कि निगम की जमीन की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। मामले को लेकर प्रशासन के साथ उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं विवाद के बाद भी पालिका ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया है। हालांकि पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने प्रशासन की ओर से पत्र मिलने पर जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य रोकने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की परमिशन पर ही दुकानों का निर्माण शुरू किया गया है। जो जनहित में है। दुकानों का निर्माण होगा तो शहर में मोटर मैकेनिक आदि की दुकानों से लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
रमेश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट।
इस विवाद को लेकर जांच एसडीएम भटवाड़ी को दी है। जो दो-तीन दिनों में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट देंगे। -मयूर दीक्षित, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed