फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मोटर साइकिल से गंगोत्री धाम पहुंचे झबरेड़ा विधायक

मोटर साइकिल से गंगोत्री धाम पहुंचे झबरेड़ा विधायक

Fri, 21 Jun 2019 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
मोटर साइकिल से गंगोत्री धाम पहुंचे झबरेड़ा विधायक
उत्तरकाशी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनने की मनोकामना पूरी होने पर मोटरसाइकिल से चारधाम यात्रा पर निकले झबरेड़ा हरिद्वार के विधायक देशराज कर्णवाल शुक्रवार को गंगोत्री पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर आयोजित योग शिविर में शामिल होने के बाद विधायक कर्णवाल मोटर साइकिल से गंगोत्री धाम पहुंचे। बता दें कि इससे पूर्व वे मोटरसाइकिल से ही बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा कर चुके हैं। उनके साथ भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद सोनकर भी यात्रा पर निकले हैं। गंगोत्री में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। साथ ही धाम की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर उनका समाधान करवाने की मांग की। इस दौरान विधायक ने गंगा भागीरथी तट पर बने स्नान घाटों की दुर्दशा व बदहाल दूरसंचार सेवाओं पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से इनको शीघ्र दुरुस्त करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के माध्यम से उन्होंने लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही यात्रियों को सुरक्षित व सुगम चारधाम यात्रा का संदेश भी दिया है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में यात्री इन धामों तक पहुंचें। उन्होंने बताया कि वह चारों धामों में प्रेस क्लब का गेस्ट हाउस बनवाने का भी प्रयास कर रहे हैं, ताकि पत्रकारों को लाभ मिलने के साथ ही तीर्थयात्रियों व स्थानीय ग्रामीणों को भी अपनी समस्याएं व सुझाव रखने का मंच मिल सके। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed