फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सार्वजनिक शौचालय तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं तीर्थयात्री

सार्वजनिक शौचालय तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं तीर्थयात्री

Fri, 21 Jun 2019 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं तीर्थयात्री
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम के प्रति शासन प्रशासन का उपेक्षित रवैया बरकरार है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गेल की मदद से धाम में यमुना नदी के दाहिने छोर पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए यात्री जान जोखिम में डालकर यमुना नदी को पार करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में यहां हादसे की आशंका बनी है। इस अव्यवस्था पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल, आशीष उनियाल, प्रदीप उनियाल, रणवीर राणा, राकेश रावत आदि का कहना है कि यमुना नदी पार करने के कोई पुल नहीं बना है। फिलहाल इस हिस्से में यमुना नदी पर लकड़ी और टीन की चादरें बिछाकर अस्थायी रास्ता तैयार किया गया है जिसे पार करना बेहद जोखिम भरा है। यहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था भी नहीं की गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग एकसाथ इस अस्थायी पुलिया पर आवाजाही कर रहे हैं, जिससे यहां हादसे की आशंका बनी है। यदि यहां शीघ्र सुरक्षित आवाजाही के इंतजाम नहीं किए गए तो बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से यहां शीघ्र पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed