फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यात्रा शुरू होने से पहले ही गड़बड़ाने लगी उतरकाशी नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था

यात्रा शुरू होने से पहले ही गड़बड़ाने लगी उतरकाशी नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था

Tue, 02 Apr 2019 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
यात्रा शुरू होने से पहले ही गड़बड़ाने लगी उतरकाशी नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था
उत्तरकाशी। यात्रा शुरू होने से पहले ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। तांबाखानी सुरंग, ज्ञानसू एवं जोशियाड़ा क्षेत्र में रोजाना जाम के झाम के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे एवं यात्रा मार्ग के किनारे हुए अतिक्रमण को समय रहते नहीं हटाया गया, तो आने वाले यात्रा सीजन में दिक्कतें बढ़नी तय है।
विज्ञापन

बढ़ती आबादी के साथ जिला मुख्यालय वाले उत्तरकाशी नगर में वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। नगर क्षेत्र से गुजर रहा गंगोत्री हाईवे और अन्य सड़कें अतिक्रमण के चलते संकरी हो गई हैं। जोशियाड़ा और ज्ञानसू में रोजाना लग रहे जाम में फंसने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तांबाखानी सुरंग वाले हिस्से में प्रशासन द्वारा बाहरी हिस्से से वाहनों की आवाजाही बंद करने के कारण ट्रैफिक का पूरा दबाव सुरंग पर आ गया है। मंगलवार को एक ट्रक सुरंग के बीच खराब होने के कारण यहां जाम लग गया। दोनों ओर करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लगने से यहां पैदल आवाजाही भी ठप हो गई। तब ट्रैफिक पुलिस को आनन-फानन में बाहरी हिस्से में जमा मलबा हटाकर वाहनों को पास कराना पड़ा। तब जाकर करीब एक घंटे बाद यहां यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले जब ट्रैफिक के ये हाल है, तो यात्रा सीजन में भारी ट्रैफिक के बीच तो स्थिति भयावह होगी। जोशियाड़ा के व्यापारी उत्तम गुसाईं ने कहा कि गंगोत्री से केदारनाथ धाम की ओर जाने वाली सड़क का जोशियाड़ा वाला हिस्सा बदहाल पड़ा है। यहां शराब की दुकान के आगे भारी भीड़ होने के कारण रोजाना जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed