फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री हाईवे पर चल रहा है उतराखंड की सबसे लंबी सड़क सुरंग का निर्माण

यमुनोत्री हाईवे पर चल रहा है उतराखंड की सबसे लंबी सड़क सुरंग का निर्माण

Thu, 07 Mar 2019 10:02 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर चल रहा है उतराखंड की सबसे लंबी सड़क सुरंग का निर्माण
Tunnel - फोटो : amarujala
उत्तरकाशी। ऑल वेदर रोड के तहत धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर सिल्क्यारा से पोल गांव के बीच साढ़े चार किमी लंबी सुरंग का निर्माण शुरू हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो चार साल के भीतर सुरंग बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बनने से यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के बीच की दूरी 26 किमी कम होने के साथ ही सर्दियों में राड़ी टॉप पर भारी बर्फबारी से हाईवे अवरुद्ध होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। यह उत्तराखंड की सबसे लंबी सड़क सुरंग होगी।
विज्ञापन

आजकल सिल्क्यारा से पोल गांव के बीच सुरंग निर्माण कार्य का युद्धस्तर पर चल रहा है। सिल्क्यारा की ओर से 75 मीटर सुरंग खोदी जा चुकी है, जबकि पोल गांव की ओर से सुरंग की खुदाई शुरू करने की तैयारी है। ऑल वेदर रोड के तहत कुल 4531 मीटर लंबी और 12 मीटर चौड़ी डबल लेन सुरंग तैयार की जाएगी। इसकी ऊंचाई 5.5 मीटर होगी। इसमें एक साथ दो भारी वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। सड़क के साथ ही 3.7 मीटर चौड़ा इमर्जेंसी एग्जिट पार्टिशन और दोनों ओर 0.75-0.75 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी होगा। उत्तराखंड की इस सबसे लंबी सड़क सुरंग में रोशनी के लिए 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ ही संवातन (वेंटिलेशन) की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

देश में कई लंबी सड़क सुरंग तैयार कर चुकी नवयुगा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 853 करोड़ से इस सुरंग का निर्माण कराया जा रहा है। ऑल वेदर रोड के तहत बन रही सुरंग क्षेत्र के लिए काफी अहम साबित होगी। पर्यटन के लिहाज से भी यह सुरंग महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सुरंग बनने के बाद यहां ओरछा बैंड, राड़ी टॉप, ग्योनोटी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्क्यारा की ओर से सुरंग की खुदाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही पोलगांव बड़कोट की ओर से भी काम शुरू किया जाएगा। न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मैथड ड्रिल एंड ब्लास्ट तकनीक से बन रही यह सुरंग हाईटेक बनाई जाएगी। अनुबंध में तय चार साल से पहले ही सुरंग को तैयार करने का प्रयास है। सुरंग की खुदाई में निकलने वाले मलबे के लिए डंपिंग जोन चिह्नित किए गए हैं।
कर्नल दिलीप पाटिल, महाप्रबंधक एनएचआईडीसीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed