फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   एनएच-123 पर शुरू हुई भारी वाहनों की आ्वाजाही

एनएच-123 पर शुरू हुई भारी वाहनों की आ्वाजाही

Sun, 24 Feb 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
एनएच-123 पर शुरू हुई भारी वाहनों की आ्वाजाही
बड़कोट। भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए विकासनगर-बड़कोट हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया गया है। एनएच खंड के कर्मचारियों ने हाईवे की मरम्मत करके रविवार तड़के से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि भारी बारिश के कारण विगत 19 फरवरी को डामटा के निकट एनएच-123 का करीब दस मीटर हिस्सा धंस गया था, जिससे विकासनगर-बड़कोट हाईवे पर छोटे वाहनों को जोखिम के बीच आवाजाही करनी पड़ रही थी। ट्रक, बस आदि भारी वाहनों की आवाजाही ठप होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षतिग्रस्त क्षेत्र में हार्ड रॉक होने से एनएच खंड के कर्मचारियों को भी हाईवे दुरुस्त करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। भारी मशीनों के प्रयोग से चट्टान काटने के साथ ही किनारे वायरक्रेट बांध कर एनएच के कर्मचारियों ने रविवार तड़के चार बजे क्षतिग्रस्त हाईवे बहाल कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed