फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मसूरी विधायक ने किया शहीद की बेटी को गोद लेन का वादा

मसूरी विधायक ने किया शहीद की बेटी को गोद लेन का वादा

Sat, 23 Feb 2019 09:58 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
मसूरी विधायक ने किया शहीद की बेटी को गोद लेन का वादा
rip - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को बनकोट गांव पहुंचकर पुलवामा हमले में शहीद मोहन लाल रतूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद की बेटी वैष्णवी की शिक्षा व शादी का पूरा खर्च वहन करने का वादा किया। वहीं हंस फाउंडेशन ने शहीद की दूसरी बेटी की पढ़ाई व शादी का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।

शनिवार को बनकोट गांव पहुंचे विधायक जोशी ने कहा कि सरकार की तरफ से परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है, लेकिन वह अपनी तरफ से शहीद की बेटी को गोद लेकर उसके सारे सपने साकार करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की घोषणा के अनुसार शहीद के परिवार के एक सदस्य को जल्द ही सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। इस दौरान यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पुश्तैनी मकान के लिए जल्द ही शहीद के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिवार की मांग के अनुसार उन्हें हर संभव सुविधा व मदद भी मुहैया कराई जाएगा। इस मौके पर बलवीर बिष्ट, शीशपाल रमोला, विनोद रावत, बिशन कोटवाल, सिकंदर सिंह, खिमानंद, पूनम रमोला, जयप्रकाश भट्ट, विजय चौहान, राजेश रावत आदि मौजूद रहे। वहीं शहीद के भाई मनमोहन रतूड़ी ने बताया कि हंस फाउंडेशन ने शहीद की दूसरी बेटी को गोद लेने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed