फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बार्सू गांव के कृषक जगमोहन रावत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला %आलू गौरव% सम्मान

बार्सू गांव के कृषक जगमोहन रावत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला %आलू गौरव% सम्मान

Sat, 16 Feb 2019 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
बार्सू गांव के कृषक जगमोहन रावत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला %आलू गौरव% सम्मान
उत्तरकाशी। भटवाड़ी प्रखंड के बार्सू गांव निवासी कृषक जगमोहन रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘आलू गौरव’ सम्मान प्राप्त कर जनपद के किसानों का नाम रोशन किया। बीते रोज राष्ट्रीय आलू दिवस पर मेरठ स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में आयोजित समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

हर वर्ष 15 फरवरी को राष्ट्रीय आलू दिवस मनाया जाता है। इस बार मेरठ यूपी स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में आलू दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। बीते दस सालों में सर्वाधिक आलू उत्पादन के आधार पर हुए चयन में उत्तराखंड से बार्सू के जगमोहन रावत तथा ऊधमसिंहनगर के परमजीत का चयन किया गया। बीते रोज मेरठ में हुए समारोह में काश्तकारों को केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के चीफ एके सिंह के हाथों ‘आलू गौरव’ सम्मान से नवाजा गया। समारोह से लौटे किसान जगमोहन रावत ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में तीन सौ टन आलू उत्पादन किया। उन्होंने बताया कि समारोह में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए दो नए आलू बीज कुफरी नीलकंठ और कुफरी गंगा लांच किए गए। इनकी उत्पादन क्षमता से एक से 35 किलो तक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed