फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सड़कों से स्वयं ही बर्फ-पाला हटाने को मजबूर ग्रामीण

सड़कों से स्वयं ही बर्फ-पाला हटाने को मजबूर ग्रामीण

Sat, 29 Dec 2018 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
सड़कों से स्वयं ही बर्फ-पाला हटाने को मजबूर ग्रामीण
बड़कोट। कड़ाके की ठंड के बीच आए दिन हो रही बर्फबारी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। शून्य तक पहुंच रहे तापमान के कारण सड़कों में पाला जमने के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन

खरसाली गांव के प्यारेलाल उनियाल ने बताया कि ठंड के कारण फूलचट्टी-खरसाली मोटर मार्ग सहित अन्य सड़कों पर पाले की मोटी परत जमा हो गई है। वाहनों के फिसलने के कारण हर समय दुर्घटना का डर बना हुआ है, लेकिन विभाग द्वारा सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं जलस्रोतों के जम जाने से क्षेत्र में पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई है, लेकिन समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed