फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुना में गिरी बस, 14 की मौत, 14 घायल

यमुना में गिरी बस, 14 की मौत, 14 घायल

Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
यमुना में गिरी बस, 14 की मौत, 14 घायल
नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे पर डामटा रिखाऊंखड्ड के पास रविवार दोपहर एक बस अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। घायलों का रेस्क्यू करने के बाद छह गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर और शेष आठ को एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बस चालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग रॉड टूटने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह हनुमानचट्टी से विकासनगर के लिए निकली लोकल यात्री बस दोपहर सवा बारह बजे डामटा रिखाऊंखड्ड के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरी। बस के पीछे चल रहे टैक्सी वाहन के चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त बस के खड़ी ढाल पर करीब दो सौ मीटर नीचे यमुना नदी में गिरने से रेस्क्यू टीम को अभियान में खासी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले हादसे में घायल हुए लोगों को सड़क तक पहुंचाया। इनमें गंभीर रूप से घायल छह लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से जौलीग्रांट और एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया, जबकि शेष आठ को एंबुलेंस से देहरादून रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस आदि संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे डीएम डा.आशीष चौहान ने रेस्क्यू अभियान की कमान संभाली। दुर्घटनाग्रस्त बस के यमुना नदी में गिरने से कुछ लोगों के नदी में बहने की आशंका पर गोताखोरों की टीम भी मौके पर बुला ली गई थी, लेकिन फिर देर शाम सभी 14 मृतकों के शव खाई से निकालने और 14 घायलों को हायर सेंटर भेजने के बाद रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक बस से कुल 28 लोग ही सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मृत लोगों की सूची
-बबलू दास (38) पुत्र कमल दास, प्रधान डरोगी बड़कोट।
-सुनीता (38) पत्नी सुरेश निवासी गोदिन डामटा
-बर्फिया सिंह (60) पुत्र रतन सिंह निवासी सिंगुणी
-बलवीर दास (25) पुत्र खजान दास निवासी कंडारी नौगांव
-मनोज कुमार (26) पुत्र बच्चू लाल निवासी सरतली डुंडा
-संजय कुमार(25) पुत्र जगमोहन निवासी मुराड़ी नौगांव
-दीपक(20) पुत्र चंदन लाल निवासी नौगांव
-स्वांरू(76) पुत्र झिंगरिया निवासी कोटा तपलार चकराता
(मृतकों में शेष छह शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है)
--------------
हेलीकाप्टर से देहरादून भेजे गए बस हादसे के घायल
-चैन लाल (42) पुत्र गबरू लाल निवासी बसराली बड़कोट
-विपिन (18) पुत्र जुधिया लाल निवासी कामरा लाखा मंडल
-किरन(15) पुत्री सुरेश निवासी गोदिन डामटा
-परिचालक पूरण चंद (49) पुत्र अमर चंद निवासी तुनाल्का नौगांव
-सोना (42) पत्नी शशिपाल निवासी देहरादून
-वर्षा (26) पुत्री लाखीराम निवासी मरोड़ नैनबाग
------------
एंबुलेंस की मदद से देहरादून रेफर किए गए घायल
-वनेश कुमार (35) पुत्र सुमेर सिंह निवासी सहारनपुर
-कुसुमा (18) पत्नी वनेश निवासी सहारनपुर
-विजय जोशी (45) पुत्र दयाधर जोशी निवासी पुरोला
-सुरेश (47) पुत्र भोला निवासी गोदिन डामटा
-हेमराज खत्री (53) पुत्र हीरा सिंह निवासी राड़ी टॉप बड़कोट
-अनिल कुमार (40) पुत्र लुस्या नाथ निवासी ब्रह्मखाल
-धीरेंद्र राम (49) पुत्र मुंशी राम निवासी बिहार
-वाहन चालक रमेश चंद्र गैरोला (48) पुत्र बुद्धिराम निवासी पटेलनगर, देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed