{"_id":"5bf042d5bdec226985592f28","slug":"1542472455374-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई 74 पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई 74 पोलिंग पार्टियां
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी जिले की 10 निकाय चुनाव में होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। नई टिहरी, चंबा और गजा के लिए नई टिहरी से, लबगांव के लिए प्रतापनगर से, घनसाली और चमियाला के लिए घनसाली से, देवप्रयाग और कीर्तिनगर के लिए कीर्तिनगर से, मुनिकीरेती और नरेंद्रनगर के लिए नरेंद्रनगर से पोलिंग पार्टियां पहुंच गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सोनिका ने बताया कि जिले के दस नगर निकायों में 95 मतदेय स्थल हैं। बताया कि जिले में 43 संवेदनशील और 15 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। अति संवेदनशील केंद्रों पर दो सशस्त्र पुलिस जवान तैनात रहेेंगे। नई टिहरी, चंबा नगर पालिका और गजा नगर पंचायत के लिए आईटीआई में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इन तीनों निकाय की मतगणना भी नई टिहरी में होगी, जबकि घनसाली व चमियाला नगर पंचायत के लिए घनसाली तहसील, देवप्रयाग और कीर्तिनगर नगर पंचायत के लिए कीर्तिनगर तहसील, लंबगांव नगर पंचायत के लिए प्रतापनगर ब्लॉक में, मुनिकीरेती और नरेंद्रनगर नगर पालिका के लिए नरेंद्रनगर तहसील में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां पर मतगणना होगी। सीडीओ आशीष भटगांई ने बताया कि चुनाव संबंधी सभी जानकारी के लिए मीडिया सेंटर से जानकारी ली जा सकती है।