{"_id":"5beefae1bdec22698b7fde1e","slug":"15423884991-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित की गई खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित की गई खेल प्रतियोगिताएं
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुंदियाटगांव के खेल मैदान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और वॉलीबाल स्पर्द्धाओं का आयोजन हुआ।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें गुंदियाटगांव की टीम विजेता और मांडिया गांव की टीम उपविजेता रही। दो सौ मीटर दौड़ में रौन गांव की रचना प्रथम तथा छानिका की साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में गुंदियाट गांव की संजना, छानिका की साक्षी और नागझाला की काजल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में पोरा की अंजना प्रथम, मांडिया की ऋतु द्वितीय तथा छानिका की साक्षी तृतीय रहीं। गोला फेंक में रामा गांव की संजना ने प्रथम तथा बेस्टी की सोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ब्लाक वालेंटियर दिनेश ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के साथ ही नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवाओं को स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 25 बालिकाओं को सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर गुंदियाटगांव के प्रधान मनोज, जयेंद्र, शूरवीर राणा, प्रताप सिंह, दिनेश आर्य आदि मौजूद रहे।