फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   42,730 मतदाता तय करेंगे पांचों निकायों के 132 प्रत्याशियों का भविष्य

42,730 मतदाता तय करेंगे पांचों निकायों के 132 प्रत्याशियों का भविष्य

Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
42,730 मतदाता तय करेंगे पांचों निकायों के 132 प्रत्याशियों का भविष्य
उत्तरकाशी। निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान और पुलिस अधीक्षक ददन पाल ने पत्रकार वार्ता कर चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. चौहान ने बताया कि जिले में तीन नगर पालिका सहित दो नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कुल 132 प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। इसके लिए कुल 42,730 मतदाता 18 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले के 43 मतदान केंद्रों में कुल 52 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिसमें से 24 संवेदनशील और 10 अति संवेदनशील हैं। 20 तारीख को होनी वाली मतगणना के लिए 200 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। एसपी ददनपाल ने बताया कि मतदान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 सीओ, 4 इंस्पेक्टर, 59 सब इंस्पेक्टर, 25 हेड कांस्टेबल, 274 कांस्टेबल, 124 होमगार्ड सहित एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। सभी मत केंद्रों में तीन पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था को देखते हुए 450 संदिग्ध लोगों को पाबंद भी किया गया है। इस दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed