फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   निकाय चुनावों में प्रदेश में चल रही है कांग्रेस की लहर - प्रीतम सिंह

निकाय चुनावों में प्रदेश में चल रही है कांग्रेस की लहर - प्रीतम सिंह

Fri, 16 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनावों में प्रदेश में चल रही है कांग्रेस की लहर - प्रीतम सिंह
उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हनुमान चौक पर चुनावी जनसभा संबोधित की। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। उन्होंने गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की ओर से कराए गए विकास कार्य गिनाते हुए जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। विधायक सजवाण ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश सेमवाल ने नगर के विकास की कार्ययोजना जनता के सामने रखकर वोट मांगे। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, घनानंद नौटियाल, प्रभावती गौड़, कनकपाल परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक केदार रावत ने किया भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार
नौगांव। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि मोहन राणा ने समर्थकों के साथ नगर में रैली निकालकर जनता से वोट देने की अपील की। यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने जनसभा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने ईमानदार एवं कर्मठ प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा ने ब्लू प्रिंट तैयार किया है, जिसे चुनाव जीतते ही धरातल पर उतारा जाएगा। वहीं शशि मोहन राणा ने प्रत्येक वार्ड की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा देते हुए वोट देने की अपील की। इस मौके पर मीना रावत, श्याम डोभाल, नारायण चौहान और संदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
पुरोला। नगर पंचायत चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस, भाजपा समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने नगर में रैलियां निकालकर जनता के बीच शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी हरिमोहन नेगी व निर्दलीय उपेंद्र असवाल ने अपने-अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ बस स्टैंड, मुख्य बाजार, मोरी रोड, कुमोला रोड, कोर्ट रोड सहित सभी सातों वार्डों में रोड शो किया। पुरोला विधायक राजकुमार ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी पवन नौटियाल, निर्दलीय मदन लाल अग्रवाल, आप की रेखा नौटियाल जोशी ने भी प्रचार कर जनता से वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed