फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बार एसोसिएशन ने की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत

बार एसोसिएशन ने की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत

Thu, 15 Nov 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत
उत्तरकाशी। निकाय चुनावों की मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम से शिकायत की। निर्वाचन अधिकारी को दिए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने बताया कि वार्ड-6 में 28 लोगों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में अंकित किए गए हैं। छह मृतकों के नाम भी सूची में हैं जबकि सात लोग जो सालों पहले नगर छोड़ चुके हैं, उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल हैं। मतदाता सूची में व्याप्त इन अनियमितताओं से वोटिंग में फर्जीवाड़े की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर मतदाता सूची को जल्द सही कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, महासचिव प्रवीन सेमवाल, वीरेंद्र मटूड़ा और जय प्रकाश नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed