{"_id":"5bed9fd0bdec2269a92b712e","slug":"154229965111-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण ने काटी सुपर्णखा की नाक तो सीता का हरण कर ले गया रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण ने काटी सुपर्णखा की नाक तो सीता का हरण कर ले गया रावण
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। डुंडा ब्लाक के जिनेथ गांव में चल रही रामलीला के सातवें दिन सूपर्णखा की नाक काटने, खरदूषण वध तथा सीता हरण का मंचन किया गया।
आदर्श रामलीला समिति जिनेथ की ओर से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण सूपर्णखा की नाक काट देते हैं। सूपर्णखा रोती हुई अपने भाई रावण के पास पहुंचती है तो रावण खर-दूषण को बदला लेने के लिए भेजता है। राम-लक्ष्मण खर-दूषण का भी वध कर देते हैं। इसके बाद रावण मामा मारीच को सोने के मृग रूप में पंचवटी भेजता है। सीता के आग्रह पर राम स्वर्ण मृग के आखेट के लिए जंगल जाते हैं। लक्ष्मण भी राम के पीछे उनकी खोज में चले जाते हैं। साधु वेध में भिक्षा मांगने के बहाने पंचवटी में पहुंचकर रावण सीता का हरण कर लेता है। इन दृश्यों में रावण के किरदार में देवीनंदन, राम बने राजेश उनियाल, लक्ष्मण अनिल उनियाल, सीता बने रोहित आदि के अभिनय एवं संवाद अदायगी की दर्शकों ने खूब सराहना की। रामलीला का निर्देशन रमेश चंद्र अवस्थी की ओर से किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।