फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Thu, 15 Nov 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
उत्तरकाशी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने निकाय चुनाव में लगे सभी नोडल अधिकारी तथा जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया और सभी 61 मतगणना कर्मियों को पोस्टल बैलेट दिए। डीएम ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान ही अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा की जिम्मेदारी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की होगी। किसी प्रकार की अव्यवस्था मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि महिला मतदान कार्मिकों को सुबह समय से मतदेय स्थल तक पहुंचाना और मतदान संपन्न होने के बाद घर पहुंचाना सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी होगी। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कार्मिक अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 15, 16 व 17 नवंबर को प्रशिक्षण स्थल पर ही उनके लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। प्रत्याशियों के बस्ते सौ मीटर परिधि के बाहर लगाए जाएं। बैठक के बाद मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया गया, जबकि 16 नवंबर को मतदान कार्मिकों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम हेमंत वर्मा, वीरेंद्र पुरी, मनोज कुमार, एसके गर्ग, आरएस खत्री, डा. विनोद नौटियाल, यशवंत कूपर आदि तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed