फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मतदाता सूची में गड़बड़ी से हो सकता फर्जी मतदान

मतदाता सूची में गड़बड़ी से हो सकता फर्जी मतदान

Wed, 14 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में गड़बड़ी से हो सकता फर्जी मतदान
उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट में निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कई प्रत्याशियों ने फर्जी मतदान की आशंका जताई है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदान वाले दिन जांच पड़ताल के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

सभासद पद का चुनाव लड़ रहे शैलेंद्र मटूड़ा, पृथ्वी दत्त नैथानी ने बताया कि मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम दो बार दर्ज हैं, जबकि कई मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम अलग-अलग वार्डों की सूची में लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि 1561 मतदाताओं वाले वार्ड नंबर छह में ही 26 लोगों के नाम दो बार लिखे गए हैं, जबकि इस वार्ड में आठ ऐसे लोग हैं जिनके नाम दूसरे वार्ड की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं। इसी वार्ड में करीब 70 ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं, जो यहां कभी रहे ही नहीं जबकि वर्षों से निवास करने वाले भवन स्वामियों के नाम सूची से गायब हैं। कमोबेश यही स्थिति नगर के सभी वार्डों में है। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते फर्जी मतदान की आशंका जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने किसी हाल में फर्जी मतदान नहीं होने देने तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed